Breaking News

बिहार : 70 साल के बुजुर्ग की निकली बारात, हाथी-घोड़ा, ऊंट समेत डीजे व आर्केस्ट्रा की भी थी व्यवस्था

छपरा में गुरुवार को एक अनोखी बारात निकली। 70 साल के एक बुजुर्ग की बारात में उनकी सात बेटियां और एक बेटा के साथ पूरा गांव बाराती बना। हर कोई बैंड-बाजा और DJ की धुन पर थिरक रहे थे। पूरा गांव शादी के जश्न में डूबा रहा। इस अनूठी शादी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। इस शादी से बुजुर्ग दंपत्ती काफी खुश था।

दरअसल, एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को शारदा देवी (63) के साथ हुई थी। लेकिन पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था। गौना वह रस्म है जिसमें पत्नी का मायके से अपने पति के घर दूसरी बार जाना होता है। इस रस्म को राजकुमार सिंह और उनके संतानों ने इस कदर यादगार बना दिया, जिसे वो तो क्या कोई भी नहीं भूल सकता है।

चर्चित सेवन सिस्टर के पिता है राजकुमार सिंह
70 के उम्र में दूल्हा बने राजकुमार सिंह चर्चित सेवन सिस्टर्स के पिता हैं। महिला सशक्तिकरण के प्रतीक सातों बहन अलग अलग फोर्स में जवान है। राजकुमार अपने गांव में आटा-चक्की चलाते हैं। अपनी बेटियों को बिहार पुलिस और सेना में नौकरी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। अपने एकलौते बेटे को इंजीनियर बनाया है। बच्चों की जिद की वजह से बुजुर्ग की 70 साल में शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्चों की जिद के वजह से राजकुमार सिंह दुल्हा बनकर पत्नी को दुबारा विदा कर घर लाने के लिए गए।

एक-एक बात का ध्यान रख बेटियों ने की शादी की तैयारी
इस चर्चित विवाह के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बेटी और बेटे ने माता-पिता की दोबारा शादी के लिए तैयारी कई महीनों से कर रहे थे। शादी सम्बन्धी एक-एक बात को ध्यान में रखते हुए बेहतर करने की कोशिश की। बारात में आर्केस्ट्रा से लेकर बैंड डीजे, हाथी घोड़ा हर चीज का व्यवस्था किया गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.