Breaking News

NTPC परीक्षा को लेकर चलेगी 4 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

रेलवे भर्ती बोर्ड की नन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के द्वितीय चरण (सीबीटी-2) की परीक्षा दिनांक 09 एवं 10 मई, 2022 को आयोजित की जा रही है ।

इस परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 10 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 04 जोड़ी और परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्न प्रकार है –

1.गाड़ी संख्या 04175/04176 आगरा कैंट-पटना-आगरा कैंट परीक्षा स्पेशल – कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते आगरा कैंट और पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी सं. 04175 आगरा कैंट-पटना परीक्षा स्पेशल आगरा कैंट से 07.05.2022 को 23.00 बजे खुलकर अगले दिन18.00 बजे पटना़ पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04176 पटना-आगरा कैंट परीक्षा स्पेशल पटना से दिनांक 09.05.2022 को 22.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी । इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे ।

2.गाड़ी संख्या 03023/03024 हावड़ा-पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल – आसनसोल-झाझा के रास्ते हावड़ा और पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी सं. 03023 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल हावड़ा से 08.05.2022 को 14.15 बजे खुलकर उसी दिन 22.30 बजे पटना़ पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03024 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल पटना से दिनांक 10.05.2022 को 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी । इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 04 एवं साधारण श्रेणी के 09 कोच होंगे ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.