Breaking News

चौथी लहर की आहट के बीच हेल्थवर्कर्स को तोहफा, जानें…

बिहार में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच राज्य सरकार ने हेल्थ वर्कर्स को तोहफा दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत राज्य स्तर से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर तक संविदागत (कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले) कर्मियों को EPF मिलेगा

कैबिनेट की तरफ से इस योजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके मुताबिक जिनका मानदेय 15 हजार से अधिक है, ऐसे कर्मियों को EPF योजना में शामिल किया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले से करीब 12 हजार कर्मियों को लाभ पहुंचेगा।

बिहार में 700 डेंटल हाइजिनिस्ट की होगी नियुक्ति
इसके साथ ही अब राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दंत्त स्वास्थ्य विज्ञानी तैनात होंगे। इसके लिए 702 दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाईजिनिस्ट) के पदों का सृजन किया जोगा। सरकार के स्तर पर इसकी सहमति दे दी गई है। इनकी तैनाती सदर, अनुमंडल, रेफरल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी।

कोविड से मौत में 2116 नए नाम जोड़े गए
सरकार कोरोना के कारण हुए मौत मामले में उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपए का अनुदान दे रही है। इसमें मृतकों की संख्या को एक बार फिर से अपडेट किया गया है। इसमें 2116 नए नामों को जोड़ा गया है। इनके परिजनों को अनुदान भुगतान के लिए सरकार की तरफ से 200 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.