Breaking News

खुशखबरी: भागलपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवा

भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है. दरअसल जल्द ही भागलपुर एयरपोर्ट की शुरुआत होने वाली है. जल्द ही भागलपुर हवाई अड्डा मैदान से घरेलू हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी. भागलपुर हवाई अड्डा मैदान से 30 सीटर विमान उड़ाने की तैयारी चल रही है. बता दें, शहर से विमान सेवा के लिए राइप एयरलाइंस की टीम ने भागलपुर पहुंचकर जिला प्रशासन से मुलाकात कर हवाई अड्डा मैदान का निरिक्षण किया और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की.

इस बारे में राइप एयरलाइन के सीईओ अंकित कुमार का कहना है कि यहां से 30 सीटर विमान उड़ान भरने के लिए पर्याप्त जगह है रणवे की स्थति भी सही है. लेकिन उड़ान सेवा शुरु करने से पहले यहां फ्यूल की व्यवस्था करनी होंगी. हलांकि इन सभी पहलुओं का केंद्रीय नागरिक विमानन व उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम 

मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद भागलपुर से हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में पहल तेज कर दी जाएगी. हवाई अड्डा के निरीक्षण के दौरान सांसदअजय मंडल, एडीम राजेश झा राजा नगर आयुक्त प्रफुल्ल कुमार शहर के चर्चित समाजसेवी सुमन सिंह सहित हवाई सेवा संघर्ष समिति के कई सदस्य मौजूद थे

जानें किन शहरों के लिए शुरू होगी विमान सेवा 

बता दें, फिलहाल भागलपुर एयरपोर्ट पर घरेलू विमान सेवा ही शुरू की जाएगी. इसके तहत शुरुआत में दिल्ली, कोलकाता और पटना के लिए सबसे पहले हवाई सेवा शुरू हो सकती है. हालांकि, धीरे-धीरे अन्य शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होंगी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है, आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन भागलपुर एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू की जा सकती है.

हवाई सेवा शुरू होने की खबर से लोग खुश

भागलपुर से हवाई सेवा की शुरुआत होने से समाजसेवी से लेकर व्यवसाय वर्ग के लोगों ने ख़ुशी जताई है. शहर के चर्चित समाजसेवी सुमन सिंह ने बताया की यहां से हवाई सेवा शुरू ने रोजगार के साथ-साथ सिल्क के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही दूसरे राज्यों से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने भागलपुर आसानी से आएंगे. एक राज्य से दूसरे राज्यों को जोड़ने के लिए यातायात का साधन भी सुगम हो जायेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.