Breaking News

सीतामढ़ी में ट्रक से दबकर महिला की मौ’त, बेटी के लिए लड़का देखने जा रही थी महिला

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा पंचायत स्थित भगवानपुर में अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना हरपुरव सती मंदिर के पास की है। जहां ट्रैक के चक्के में दबकर दर्दनाक मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार बालू से लदी ट्रक सीतामढ़ी के तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। वहीं इसके आगे जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के भदिहन गांव निवासी शंकर शाह की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी पति के साथ सीतामढ़ी जा रही थी। जिस जगह पर घटना हुई वहां पर रास्ता काफी संकरा था। ट्रक को देखकर मृतक के पति ने पास लेने की कोशिश की, और ट्रक चालक ने भी स्पीड बढ़ा दिया। इस दौरान गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और महिला ट्रक के चक्का के नीचे आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति ने बताया को वह अपने लड़की के विवाह के लिए लड़का देखने सीतामढ़ी जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसे थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.