Breaking News

मुजफ्फरपुर में डिवाइडर से ट’कराई कार, फिर ट्रक ने घ’सीटा: बारात से लौटने के क्रम में हुआ हा’दसा

ओवरब्रिज पर पहले एक तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने भी जोरदार ट’क्कर कार में मारी। कार का हिस्सा ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घसीटा गया। जिस कारण कारण पूरी तरह से क्षतिग्र’स्त हो गया। इसमे सवार चार लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए। घ’टना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रक लेकर चालक भाग निकला। कार सवार लोग भीतर में फंसकर कराह रहे थे। सभी खून से लथपथ थे। कार के स्टेयरिंग और सीट समेत अन्य जगहों पर खून लगा था। स्थानीय लोगों ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी। SI नितेश कुमार दलबल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। चारों युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार को क्रेन की मदद से खींचकर थाना ले जाया गया। घायलों का बयान दर्ज करने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।

बारात से लौट रहे थे

पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान कांटी इलाके के पंकज कुमार, गोलू, रोहित और आकाश के रूप में हुई है। ये सभी बोचहां में एक शादी समारोह में बारात गए हुए थे। शुक्रवार सुबह घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस का कहना है अभी इनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पूरी तरह होश में आने पर बयान दर्ज किया जाएगा।

ड्राइवर को नींद आने की आशंका घटना को देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि कार के ड्राइवर को नींद लग गयी होगी। इसी कारण उसका स्टेयरिंग पर से संतुलन बिगड़ गया होगा और कार डिवाइडर से टकराई होगी। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। उसे सम्भलने का मौका नहीं मिला और ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.