Breaking News

मुजफ्फरपुर : नन इंटरलाॅकिंग को लेकर जहां-तहां फंसीं रहीं एक दर्जन ट्रेनें

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के सराय स्टेशन पर चल रहे नन इंटरलाॅकिंग कार्य काे लेकर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं। शाम में नन इंटरलाॅकिंग कार्य पूरा हाेने के बाद एक-एक कर फंसीं ट्रेनाें काे निकाला गया। देर रात में परिचालन सामान्य हो सका। गुरुवार काे गोंदिया से बरौनी जाने वाली गाेंदिया एक्सप्रेस साढ़े 13 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।

ट्रेन के काफी लेट हाेने पर यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा भी किया। अप में भी यह ट्रेन 8 घंटे देरी से बरौनी पहुंची थी। इसके बाद इस ट्रेन काे बराैनी से रिशिड्यूल किया गया। वहां से ट्रेन 5 घंटे लेट खुली। इसके बाद फिर ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जंक्शन पहुंचने में साढ़े 13 घंटे लेट हो गई।

जंक्शन पर उतरे यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में पानी खत्म हो चुका था। एसी बोगी में एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। जनरल बाेगी में गंदगी से बैठना मुश्किल हाे गया था। वहीं, नई दिल्ली से जलपाईगुड़ी जाने वाली जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों ने भी हंगामा किया। दिल्ली में ही ट्रेन को 13 घंटे रिशिड्यूल किया गया था। इसके अलावा अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, अमृतसर से जयनगर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 5 घंटे, आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 4 घंटे लेट जंक्शन पर पहुंचीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.