Breaking News

मुजफ्फरपुर में लोडेड पि’स्टल के साथ दो शातिर गि’रफ्तार, हाइवे पर लू’टपा’ट करने वाले गिरोह है बद’माश

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना की पुलिस ने लोडेड पि’स्टल के साथ दो शातिरों को गि’रफ्तार किया है। इन्हें शेखपुर ढाव के समीप से दबोचा गया। पूछताछ में शातिरों की पहचान बोचहां के धीरज कुमार और अहियापुर के गोविंद कुमार के रूप में की गई है। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि हाइवे लूटेरा गिरोह के दोनों शातिर हैं। इनका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश लूटपाट करने की साजिश रच रहे हैं। इसी आधार पर दरोगा लुटावन राम के साथ छापेमारी कर मौके से दोनों को दबोच लिया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य दो बदमाश भाग निकले।

पुलिस पूछताछ में उनदोनों की भी पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। शातिरों ने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम व ठिकाने की जानकारी दी है। इस गिरोह में करीब एक दर्जन शातिर हैं, जो हाइवे पर रात में वाहन सवार या राहगीरों से लूटपाट करते हैं। उन सभी के नाम पते का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.