Breaking News

बिहार : सज-धजकर निकले थे दूल्हे राजा, गाड़ी में लग गई आग, जाने..

बेतिया में दूल्हे की गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते-ही-देखते कार धू-धू कर जलने लगी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के कारण दूल्हे की जान बच गई। बताया जाता है कि जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र के अहवर शेख तिवारी बाजार में ये हादसा हुआ।

बारात पूर्वी चम्पारण के सठहा से बेतिया के बैठनीया जा रही थी। इसी दौरान बेतिया के जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र में दूल्हे की कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर से समझदारी दिखाते हुए दूल्हे और बारातियों को गाड़ी से तुरंत उतारा, जिससे सबकी जान बच गई। बताया गया कि जब कार जल रही थी तो जोर से चिंगारी निकल रही थी। साथ ही आवाजें भी आ रही थीं. इस दौरान जगदीशपुर और मझौलिया रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं दूल्हे विनोद साह ने बताया कि पेट्रोल पम्प से ड्राइवर ने कार की टंकी फुल करवाई थी। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी,अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी पूरी तरह से धू-धू कर जल चुकी थी। हादसे में दूल्हे और उसके परिवार वाले सुरक्षित हैं।

वहीं, जगदीशपुर ओपी थाना अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि पूर्वी चंपारण से बेतिया बारात जा रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के अहवर शेख तिवारी जी के बाजार में दूल्हे के गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे गाड़ी सड़क पर जल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची आग को बुझाया गया है। अभी गाड़ी मालिक की तरफ से कोई थाने पर आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.