Breaking News

दिल्ली में फिर कोरोना की तेज रफ्तार, 24 घंटे में आए 1204 नए मामले

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बेकाबू होते जा रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 1204 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 1011 मामले सामने आए थे. इस लिहाज से आज कल के मुकाबले 200 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की बेकाबू होती स्थिति को देखते हुए एक बार फिर दिल्ली के लोगों की चिंताएं बढ़ गई है.

पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.64 प्रतिशत तक पहुंची
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना संक्रमण के 1204 नए मामले सामने आए हैं. ये मामले 25963 टेस्ट रिपोर्ट से निकले हैं. आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.64 प्रतिशत तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 863 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी में फिलहाल अस्पतालों पर बहुत ज्यादा बोझ नहीं है और ज्यादातर मरीज अपने घरों से ही ठीक हो रहे हैं. दिल्ली में शुक्रवार को 1042 नए मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 1094 नए मामलों की पहचान हुई थी. रविवार को थोड़ा सा कम होकर 1083 पर रहा लेकिन सोमवार को इससे भी कम होकर 1011 मामले ही सामने आए लेकिन आज कोरोना ने एक साथ 1200 का आंकड़ा पार कर लिय

3190 लोग होम आइसोलेशन में
आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के कारण फिलहाल 3190 लोग होम आइसोलेशन में हैं. अब तक सिर्फ 114 कोरोना मरीज को ही अस्पतालों में जाना पड़ा है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में 9378 बेड हैं. इनमें 9248 बेड खाली ही हैं. सिर्फ 130 बेड पर मरीज हैं.वहीं डेडिकेटेड कोविड सेंटर की सभी सीटें अभी खाली हैं. यहां तक आने की अभी नौबत नहीं आई है. 130 लोग जो अस्पतालों में भर्ती हुए हैं उनमें संदेहास्पद मरीज भी शामिल हैं. दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 15027 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया जबकि 10936 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया. दिल्ली में अब तक 3.77 करोड़ कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.