Breaking News

नवादा में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नवादा जमुई पथ में चलने वाली जनता टूरिस्ट एवं पांडव बस के मालिकों ने दोसुत गांव के डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। दोनों बसो के मालिक द्वारा मंगलवार को थाना में दिए आवेदन में कहा गया है की दोसुत गांव समेत आसपास के बहुतों छात्र छात्राएं पठन पाठन के लिए प्रतिदिन नवादा आते जाते है।

इसी कड़ी में दिनांक 23 अप्रैल 22 को किराया को लेकर बस स्टाप एवं छात्रों से विवाद हुआ। जिसके उपरांत दो दर्जन से अधिक छात्रों व ग्रामीणों के द्वारा दोसुत मोड़ के समीप सड़क से गुजर रही बसो को रोककर स्टाप के साथ मार पीट करते हुए 08 बसो के सभी शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब दोनों बस मालिको के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा गांव के 22 लोगो नामजद किया गया था।

प्राथमिकी के दूसरे दिन पुनः दोसुत मोड़ पर ग्रामीणों युवकों ने जनता टूरिस्ट के दो बसो को रोककर स्टाप के साथ मार पीट एवं बस के खिड़कियों के कांच को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अब पुनः जनता टूरिस्ट के मालिक पातालपुरी नवादा निवासी अविनाश कुमार ने थाना में आवेदन देकर दोसुत गांव के डेढ़ दर्जन युवाओ को प्राथमिकी का आरोपी बनाया है।

बस मालिक का आरोप है कि बदमासी कर रहे युवाओ द्वारा धमकी देते हुए कहा गया है कि दोसुत गांव के सभी छात्र छात्राओं को रोज फ्री नवादा ले जाना एवं लाना होगा। अन्यथा बस को इस रोड में नहीं चलने दूंगा। कहा गया हम लोग केश मुकदमा से डरने वाले नहीं है। बस मालिको ने चार दिनों के भीतर दो प्राथमिकी दर्ज करवाकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.