Breaking News

दिवंगत पूर्व सांसद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीतामढ़ी में सीएम ने दी श्रद्धांजली

सीतामढ़ी के दिवंगत पूर्व सांसद नवल किशोर राय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को मुख्यमंत्री सीतामढ़ी पुपरी के चैनपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री तीन बजकर 50 मिनट पर बलहा स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से सड़क मार्ग से पूर्व सांसद के चैनपुरा आवास पर गए। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी थे।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दिवंगत पूर्व सांसद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व सांसद के परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने उनके पुत्रों को सांत्वना दी और पारिवारिक बातें की। इसके बाद वे नवल किशोर राय की शोकाकुल धर्मपत्नी से मिले। वहां भी कुछ देर ठहरने के बाद मुख्यमंत्री वापस हो गए। इस दौरान हेलीपैड से लेकर आवास तक पुलिस छावनी में तब्दील था। यहां तक की लिस्टिंग किए गए लोगो को ही अंदर प्रवेश की गई।

अन्य किसी भी लोग को वहा नही जाने दिया गया। यहां तक की किसी भी मीडिया कर्मियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। हेलीपैड और पूर्व सांसद के आवास से तीन किलोमीटर पहले ही बैरिकेटिंग की गई थी। उसके अंदर किसी को प्रवेश नहीं किए दिया जा रहा था। सुरक्षा इतनी कड़ी थी की परिंदा भी पैर नही मार सकता था। मुख्यमंत्री का काफिला करीब 20 मिनट तक घंटे उनके दरवाजे पर रहा और 4.20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से राजधानी लौट गये।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अलग से बलों की तैनाती की गई थी। आयोजन स्थल पर डीएम सुनील कुमार यादव व एसपी, एसडीओ, डीएसपी पहले से ही मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.