मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक नाबालिक युवक को छड़ और जंजीर से बांधकर रखा गया था। युवक को उसके परिजनों ने ही जंजीर और छड़ से बांध दिया था।
मामले कि सूचना पर पहुंची जीआरपी ने छानबीन शुरू की। इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि नाबालिक मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज चक रहा है। उसे रांची ले जाया जा रहा है। वह भागे नही, इसलिए उसको जंजीर व छड़ से बांधा गया है। युवक के पैर और हाथों को बांधा गया था। जबकि, कमर में जंजीर कसी गई थी। वही, युवक को लेटने व बैठने में काफी दिक्कत हो रही थी। वही, युवक को देखने के लिए मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई।
इधर, जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस टीम भेजी गई थी। जांच में पता चला कि बंधा हुआ लड़का मानसिक तौर पर बीमार है। उनके परिजन से पूछताछ की गई है। पूछताछ में उसके परिजनों ने कहा कि खुला रखने पर युवक मारपीट करता है। भागने का कोशिश करने लगता है। साथ ही खुद को भी नुकसान पहुंचाने का कोशिश करता है। जिसके कारण उसको बांधा गया है। परिजनो ने कहा कि उसे रांची इलाज करवाने लेकर जा रहे हैं।



Comment here