आपने इंसान को इंसान से बातें करते देखा होगा। जानवर को जानवर से गुफ्तगु करते हुए देखा सुना होगा, लेकिन सीवान के रहने वाले बर्ड मैन के नाम से प्रसिद्ध इस शख्स की एक आवाज पंछियों को अपनी तरफ खींचने को मजबूर कर देती हैं। हम बात कर रहे हैं कि सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत जलालपुर मोड़ के बैरागवा मठिया के रहने वाले 75 वर्षीय शिवदयाल ठाकुर की। पूरे इलाके में शिव दयाल ठाकुर बर्डमैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनकी एक आवाज सुनकर क्षेत्र की सारी पंछियां सिर के ऊपर भंवरे करने लगती हैं।n

पंछियों की दर्द को समझते हैं बर्डमैन
लोग बताते हैं कि वह पंछियों का दर्द भली-भांति समझ लेते हैं। और उनकी मदद भी करते हैं। बकायदा पंछियां भी इनकी एक आवाज की दीवानी है। शिवदयाल ठाकुर बताते हैं कि वह निरंकारी हैं। उन्हें पक्षियों के अलावा पेड़ पौधों से कहीं अधिक प्रेम है। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता को काफी करीब से देखा और समझा है।
जलालपुर मोड़ के बैरागवा मठिया के नजदीक एक वटवृक्ष पर आशियाना लगाए बैठे तक्की ठाकुर के 75 वर्षीय पुत्र शिवदयाल ठाकुर बताते हैं कि उन्होंने 1975 के बाद से ही प्रकृति के महत्व को समझना शुरू कर दिया था। वह बताते हैं कि प्रकृति से खिलवाड़ करना मानव जीवन के लिए अहितकारी है। वजह यही है कि उनको पंछियों से लगाव है। जितना प्रेम वह प्रकृति से करते हैं उतना ही जीव जंतु का लगाव भी उनसे रहता है।
प्राकृतिक विपदाओं का जानकारी देती है पंछियों
शिवदयाल ठाकुर बताते हैं कि एक बार वह वट वृक्ष के नीचे ठंडी हवा में विश्राम कर रहे थे इसी दौरान एक जहरीले सांप उनके करीब पहुंच गया। तब उनकी शरीर की चारों तरफ से पंछियों ने रक्षा के लिया घेरा बना लिया था। बताया कि वह भरण-पोषण के लिए कमला बाजार पर नाई का काम करते हैं। जिससे उनकी दो वक्त की रोटी का गुजारा हो जाता है।



Leave a Reply