Breaking News

नालंदा में पर्यवेक्षिका का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, 3-3 हजार रुपए रजिस्टर मेंटेन के नाम पर वसूली का आरोप

नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में तैनात पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी का सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह किसी से रुपये ले रही है। आरोप है कि हर आंगनबाड़ी से 3-3 हजार रुपये रजिस्टर मेंटेन के नाम पर लिया जाता है। हालांकि इसमें कहीं ना कहीं सीडीपीओ की संलिप्ता की बात भी सामने आ रही है। यह वायरल वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच का आदेश दिया है।

सीडीपीओ ने बताया कि पर्यवेक्षिका ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ साल पहले वह गर्भवती थी तो ऑफिस में किसी से खाना मंगवाई थी। उसी का रुपया वापस किया गया। जिसका वीडियो बनाकर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। वायरल वीडियो की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

डीएम शशांक शुभंकर कार्रवाई की बात कही

डीएम शशांक शुभंकर कार्रवाई की बात कही

ग्रामीणों की मानें तो बंधी-बंधाई किस्त हर माह पर्यवेक्षिका तक पहुंचती है। इसमें ऊपर के अधिकारियों की भी संलिप्ता होगी। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। 2 दिन के बाद जांच पूरा करने का निर्देश दिया गया है। दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई करवाई जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.