बिहार का पहला एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन 30 अप्रैल को होगा। इसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार करेंगे। बिहार सरकार की मंत्री सह धमदाहा विधायक ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अधीन केनगर प्रखंड के गणेशपुर -परोरा ग्राम में एथेनॉल प्रोत्साहन नीति के तहत नवनिर्मित एथेनॉल उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन आगामी 30 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से संपन्न होगा। जिसमें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी उपस्थित रहेंगे।null
सीएम के कुशल नेतृत्व व उद्योग मंत्री के सकारात्मक प्रयास से हुआ सफल
बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल व सक्षम नेतृत्व में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के सकारात्मक अथक प्रयास से पूरे बिहार में पहला एथेनॉल उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन धमदाहा विधानसभा अन्तर्गत केनगर प्रखंड से होगा, जो पूर्णिया जिला समेत धमदाहा विधानसभा वासियों के लिए गर्व की बात है और यह एक ऐतिसाहिक कदम साबित होगा।
एथेनॉल के निर्माण में मक्का का होता है खपत
मंत्री ने बताया कि एथेनॉल को बनाने के लिए गन्ना, मक्का आदि का इस्तेमाल किया जाता है। पूर्णिया जिला में मक्का फसल व्यापक पैमाने पर होता है। एथेनॉल की मांग बढ़ने के कारण मक्का फसल का सर्वाधिक खपत होगा। जिससे मक्का किसानों को ओने -पोने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उनके फसलों का ससमय उचित मूल्य मिलेगा जो किसानों की समृद्धि का भी कारक बनेगा।
किसान के साथ पर्यावरण के लिए भी है फायदेमंद
जितना एथेनॉल किसानों के लिए फायदेमंद है उतना भी पर्यावरण हितैषी है। यह वायु प्रदूषण काम करने में भी सक्षम है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मेरे आवास पर वादा किया था कि अगर बिहार में एथेनॉल उत्पादन का शिलान्यास होगा तो सर्वप्रथम पूर्णिया में ही होगा अब वह वादा मूर्त रूप लेते दिख रहा है।



Leave a Reply