Breaking News

निगम की कार्रवाई: मिठनपुरा में कल्वर्ट बनाने के लिए तोड़ी गई सड़क

मिठनपुरा चौक के पास पानी टंकी चौक की तरफ कल्वर्ट बनाने के लिए शनिवार को आधी सड़क काट दी गई। एक तरफ कल्वर्ट बनाने के बाद दूसरी तरफ की सड़क काटी जाएगी। इस दौरान 10 दिनों तक ट्रैफिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। मिठनपुरा चौक से दिघरा तक निर्माणाधीन स्ट्राॅर्म वाटर ड्रेनेज से पथ निर्माण विभाग के नाले काे इस कल्वर्ट से जोड़ा जाएगा।

उधर, कल्वर्ट निर्माण में विराेध की सूचना पर नगर निगम व पथ निर्माण विभाग की टीम पहुंची। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. अंजनी कुमार और जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार की मौजूदगी में कल्वर्ट के लिए सड़क तोड़ने का काम शुरू हुआ। बताया गया कि पक्कीसराय, नकुलवा चौक, अमर टॉकीज, पानी टंकी चौक समेत इन तमाम इलाकाें का पानी मिठनपुरा चौक तक तेजी से पहुंचेगा।

पानी टंकी चौक से मिठनपुरा तक पूरब दिशा की ओर जो नाला बना है उससे पानी पहुंचेगा। पानी टंकी चौक से मिठनपुरा की ओर पश्चिम दिशा का जो नाला है उसमें मिठनपुरा इलाके की कई गलियों का पानी आ रहा है। पश्चिम दिशा के नाले को भी मिठनपुरा चौक पर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज से जोड़ने के लिए कल्वर्ट बनाया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.