Breaking News

मुजफ्फरपुर पुलिस पर लगा मा’रपी’ट का आ’रोप, ऑटो चालक ने कहा- थाना में बे’रहमी से पी’टा, सिर फ’टने से हुआ घा’यल

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस वालों की दबंगई देखने की मिली। जब अहियापुर थाना पर पहुंचे ऑटो चालक संजीत राम को बेरहमी से पीटा गया। उसका सिर फट गया। खून से लथपथ हो गया। सदर अस्पताल ने उसका इलाज कराया गया। उसने अहियापुर थाना के सिपाही और पुलिस पदाधिकारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बताया कि वह जीरो माइल से बैरिया तक ऑटो तक चलाता है। गुरुवार को दो सवारी को लेकर बैरिया जा रहा था। भाड़ा की बात को लेकर दोनों उससे उलझ गए थे। विवाद होने लगा। लेकिन, आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कर दिया था। इसके बाद वे दोनों सवारी चले गए। कुछ देर बाद अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मारते-पीटते थाना ले गयी। वहां गेट पर जैसे ही उसने पूछा कि आखिर उसका क्या क़सूर है। वैसे ही सभी सिपाही और पुलिसकर्मी उसपर टूट पड़े। फिर डंडे से जमकर पिटाई कर दी। उसका सिर फट गया।

मा’रपी’ट कर आया था

अहियापुर थाना के प्रभारी थानेदार रामविनय कुमार ने बताया कि ऑटो चालक और पैसेंजर के बीच मारपीट हुई थी। पीड़ित यात्री शिकायत करने थाना आया था। इसपर पुलिस टीम ऑटो चालक को थाना लेकर आई थी। लेकिन, मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। वह पहले ही मारपीट करके आया था। इसी में शायद उसका सिर फटा होगा। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस पर मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। अबतक किसी पक्ष ने थाना में शिकायत नहीं कि है। जो आवेदन देगा। उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.