Breaking News

धनबाद में बड़ा हा’दसा; अवैध कोयला खदान धंसी, 12 से ज्यादा लोग दबे

झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। धनबाद के चिरकुंडा में डुमरीजोड़ में अवैध खदान के धसने की खबर है। यहां से अवैध तरीके से लोग कोयला निकाल रहे थे, इसी दौरान अचानक खदान धंस गया। खदान में 12 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की सूचना है। इनमें कुछ की मौत की खबर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर किसी भी अधिकारी के पहुंचने की सूचना नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.