गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव निवासी एक वृद्ध महिला बेटे और बहू के प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़ ट्रेन से बनारस की ओर जाने लगी। वृद्ध महिला बनारस जने वाली ट्रेन पकड़ने के बजाए पटना जाने वाली ट्रेन पकड़ ली] जिससे वह सीधे पटना पहुंच गई। इस दौरान पटना में जीआरपी द्वारा जब पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। वही इसकी भनक जब खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को हुई तब उन्होंने पहल करते हुए महिला को अपने घर बुलाया और उसकी आपबीती सुनी।
दरअसल, इस सन्दर्भ में बताया जाता है कि कुसौंधी गांव निवासी स्वर्गीय मिश्री गोंड की पत्नी जिलेबिया कुंवर के दो बेटे है। दोनों बेटे रेलवे विभाग में कार्य करते हैं। घर में रहने वाली बहू के द्वारा अपनी सास को हमेशा किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान बेटे के द्वारा भी मां को तरह-तरह के ताने दिए जाने लगे। इस बात से खफा बुजुर्ग महिला अपना घर बार छोड़कर बनारस में गंगा घाट पर बाकी का जीवन बिताने के लिए घर से निकल गई।
इस दौरान बुजुर्ग महिला बनारस जाने वाली ट्रेन पर सवार होने की बजाय पटना की ट्रेन पर सवार हो गई। इससे वह भटक कर पटना पहुंच गई। बुजुर्ग महिला को अकेले देख GRP द्वारा महिला को बैठाकर उनसे पूछताछ की गई। इसी बीच इसकी भनक सूबे के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम को लगी। मंत्री ने महिला को अपने पटना स्थित सरकारी आवास पर बुलाने के बाद पत्नी को बुजुर्ग महिला की देखरेख करने की बात कही व बुजुर्ग महिला के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। साथ ही बुजुर्ग महिला की सेवा करने के लिए बच्चों से अपील भी की। मंत्री के इस सराहनीय कार्य से बुजुर्ग महिला के गांव के लोग काफी खुश है।



Comment here