Breaking News

पटना के बिहटा इलाके में 12 घंटे से बिजली गुल, जिनपुरा फीडर में गड़बड़ी

पटना के बिहटा स्थित जिनपुरा फीडर में बुधवार के देर रात अचानक खराबी आ गई। फीडर के अचानक खराब हो जाने के कारण लगभग 50 गांव के 80 हजार की आबादी बिजली के लिए पिछले 12घंटे से तड़प रही है। बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। लोग बताते हैं कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल की हो गई है। इसके अलावा गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। जब इसकी सूचना बिहटा के पावर सब स्टेशन को दिया गया तो यह बताया गया कि जीनपूरा फीडर में अचानक ब्रेक डाउन हो गया है। ग्रामीणों की माने तो अचानक ब्रेक डाउन होने से लगभग 50 गांव इससे बुरी तरह प्रभावित हो गया। इनमें गुणमा ,करणपुरा ,भगवान कालापुर , धोबिया कोल्हापुर , चर्चा , खासपुरा , अदला , नरेंद्र रामपुर ,सदीसोपुर , दीक्षित चक , घनश्यामपुर , गैंदा टोला , टिल्लू टोला इतनी ,रेगनिया बाग ,बिशनपुरा , इब्राहिमपुर के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर बिहटा पावर सबस्टेशन के एसडीओ से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात जिनपूरा के फीडर में अचानक ब्रेक डाउन हो गया था। यह पूछे जाने पर कि कब तक फीडर की कर लेने की संभावना है उन्होंने कहा कि इस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक ब्रेक डाउन होने के कारणों का ही पता नहीं चल पाया है। जब तक कारण स्पष्ट नहीं हो जाता है तब तक फीडर ठीक करने में समय लगेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.