तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है, “नरेन्द्र मोदी हर दिन नीचता में ने कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने स्टॉप बुलडोजिंग हाउस भी लिखा है।” तेजस्वी यादव ने लिखा है, “चीन ने हमारी सीमा में दो गांव बसा लिया लेकिन बुलडोजर तो दूर इनकी हिम्मत नहीं उसके बारे में दो शब्द बोल सकें। बुलडोजर सिर्फ जाति, धर्म देखकर ही चलाएंगे या राष्ट्र की एकता, अखंडता व संविधान की भी चिंता करेंगे? अगर अवैध निर्माण है तो इतने वर्षों तक शासन-प्रशासन क्या कर रहा था?”
जब हिन्दुओं के जुलूस पर पथराव हुआ तब मुंह में दही जमा था क्या?
दोनों भाईयों के ट्वीट पर तरह- तरह की टिप्पणी लोग कर रहे हैं। रिटायर्ड कैप्टन विनोद कुमार मिश्रा ने तेजस्वी से पूछा है-‘ कभी सीमा पर गए हैं आप ? झूठा प्रचार करके सेना का मनोबल गिराना चाहते…जब हिन्दुओं के जुलूस पर पथराव किया, तलवारें भांजे गए और गोली चली, आपके मुंह में दही जम गया था क्या? तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें।’
राकेश कुमार पांडेय ने तेजस्वी के ट्वीट पर लिखा है कि ‘आपके जैसा विरोधी हो तो कुछ भी हो सकता है। कृष्ण वंशज जब मुसलमान को ख्वाजा साहब इमाम हजरत समझने लगें तो देश पर चीन क्या छोटा सा बंगला देश भी नुकसान कर सकता है।’ प्रिंस दुबे ने कहा है कि ‘सही समय का इंतजार है। तुम पर भी बहुत जल्द चलेगा बुलडोजर। सब डिंग हांगना निकल जाएगा।’
राघव ने लिखा है कि- ‘तेजस्वी जी अगर आपमें इतनी हिम्मत है तो क्या आप मुझे बसने के लिए अपने कैंपस में जगह देंगे।’ नीतीश शांडिल्य ने लिखा है- ‘ज्यादा बकलोली मत करो भैया, नहीं तो जो भूमिहार समाज थोड़ा बहुत सपोर्ट करने लगा है वो भी पिछवाड़ा में लात मार देगा। फिर ऐसे ही बकलोली करते रहना। दंगाई पत्थरबाज माफिया गुंडा कोई भी उसका एक ही इलाज है, बुलडोजर। आराम से रहिए और भौजी को समय दीजिए। जय बिहार, जय हिंद।’
आदित्य पटेल ने लिखा है- ‘झूठ बोलने में लालू जी और उनके लड़कों का कोई जवाब नहीं, सांसद में रिकॉर्ड है।’ जय प्रकाश झा ने पूछा है- ‘तब तो यही सवाल आपसे भी होगा कि आपके माता-पिता जी 15 साल मुख्यमंत्री रहे बिहार में, एक भी उद्योग धंधा क्यों नहीं लगा पाए। रही बात बुलडोजर जो चला है वह जाति, धर्म देखकर नहीं बल्कि अतिक्रमण पर चला है।’
दोनों तरफ के समर्थक आपस में भिड़े, शब्दों की मर्यादा टूट रही
तेजप्रताप यादव के ट्वीट पर तो लालू समर्थक और नरेन्द्र मोदी समर्थक आपस में भिड़ ही गए हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। कुछ लोगों ने तो काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। नरेन्द्र मोदी समर्थकों ने लालू प्रसाद को चारा चोर कहते हुए अपनी बातें कही हैं। जया शर्मा ने लिखा है- ‘पशुओं तक का निवाला छीनने वाले का बेटा आज ब्रह्मज्ञान दे रहा है।’ विनीत तिवारी ने लिखा है- ‘अगर भैंस छोड़ के पढ़ाई की होती तो ऐसी भाषा का प्रयोग न करते।’ दोनों भाईयों की पढ़ाई-लिखाई पर भी लोग टिप्पणी कर रहे हैं।



Comment here