Breaking News

महिला ने किया सु’साइड, मायके वालों का आरोप- पति की मौ’त के बाद ससुर अवैध संबंध बनाना चाहता था

बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकि नगर थाना स्थित भेड़िहारी वर्मा टोला निवासी स्वर्गीय धनंजय कुशवाहा कि 30 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने पारिवारिक कलह के कारण दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सीता द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीता के मायके वालों को दिया। सीता के भाई और पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि 2 माह पूर्व उसके दामाद की मृत्यु पेड़ से गिरने से हो गई। उन लोगों ने बताया कि कुछ दिनों तक तो सब कुछ सामान्य चला। लेकिन कुछ दिनों के बाद सीता के ससुर पतोहु पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। जिससे तंग आकर सीता ने आत्महत्या कर लिया।

पिता ने लगाया आरोप ससुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध

सीता का मायके उत्तर प्रदेश के सिसवा बाजार स्थित बीजापार गाँव में है। 2014 में सीता का विवाह भेड़िहारी के वर्मा टोला निवासी शिव शंकर कुशवाहा के पुत्र धनंजय कुशवाहा से हुआ था। सीता के पिता शिवनाथ कुशवाहा में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनके दामाद के मरने के बाद सीता से उनका ससुर नाजायज संबंध बनाना चाहता था। मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इससे तंग होकर सीता ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले, कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया।

फरवरी में पेड़ से गिरकर पति की हो गई थी मौत

फरवरी 2022 में सीता के पति धनंजय कुशवाहा की मौत पेड़ से गिरकर हो गई थी। सीता के पिता शिवनाथ कुशवाहा ने सीता के देवर धर्मेंद्र कुशवाहा और रविंद्र कुशवाहा सहित सास फुलिया देवी और ससुर शिव शंकर कुशवाहा पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृत सीता के दो छोटे छोटे बेटे और एक बेटी है जिसे उसके मायके वाले अपने साथ ले जाने के लिए थानाध्यक्ष से गुहार लगा रहे है। इस बाबत थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मायके वालों के द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में नामजद परिवार वालों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जायगी। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.