Breaking News

नीतीश कुमार ने कहा- कोरोना को लेकर राज्य सरकार अर्लट मोड पर

कोरोना की चौथी लहर ने एकबार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर सरकार भी सचेत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि वो इसके लगार समीक्षा कर रहे है। हालांकि बिहार की स्थिति अभी ठीक है। लेकिन हम लोग एलर्टमोड पर है। वही, CM नीतीश कुमार ने बोचहां में BJP के चुनाव हारने पर भी अपना रिएक्शन दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोचहां विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रतिक्रिया दी है कि जनता मालिक है और जनता ने अपना निर्णय दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मित्र और समाजवादी नेता नवल किशोर राय के निधन पर पार्टी ऑफिस पहुचे और उन्होने पार्थिव शरीर पर श्रधांजलि दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर जांच बिहार में सबसे ज्यादा हो रही है। जांच को लेकर हमलोग काफी तत्पर है। कोरोना में बिहार की स्थिति बहुत ठीक है। किसी दिन एक मरीज मिलता है किसी दिन 2 मरीज मिलता है। यहां अलर्टनेस ज्यादा है। मरीज ठीक भी हो जाते है। सारी तैयारी है कि फिर से कोरोना का दौर आ सकता है। वही AES लेकर भी काफी तैयारी है। कोरोना को लेकर तो हम तैयार हैं ही और भी बीमारियों को लेकर भी हम तैयार हैं और भी तरह की जो तैयारी हो सकती है वह तैयारी की जा रही है। अवेयर करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हर तरह की तैयारी चल रही है।

समाजवादी नेता नवल किशोर राय के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी भावुक हुए। उन्होंने कहा कि इनसे बहुत पुराने संबंध थे। नवल किशोर राय का पार्थिव शरीर जदयू कार्यालय में लाया गया था जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके निधन से काफी दुख हुआ है। इन से पुराना संबंध था। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जब मुझे यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया तो मैंने इन्हें जनरल सेक्रेटरी बनाया था। अगली बार मैं भी एमपी बना और यह भी एमपी बने थे। एमएलए भी बने थे। अपने इलाके के लिए बहुत अच्छा काम करते थे। कर्पूरी ठाकुर का जब निधन हुआ था तो मैंने कमेटी बनाई थी। जिसकी जिम्मेदारी मैंने इन्हीं को दी थी। हर साल आयोजन कराने की। मुझे उनके निधन का बहुत दुख है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.