Breaking News

पटना में कपड़ा दुकान में भी’षण अ’गलगी, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पटना के मसौढ़ी स्थित नादौल बाजार में रविवार की सुबह कपड़े सह रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट इतनी तेज हो गई कि दुकान के ऊपर आवासीय मकान को भी यह अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही वहां आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मसौढ़ी थाने को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसौढ़ी पुलिस ने मसौढ़ी एवं जहानाबाद के अग्निशमन दस्ते को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान में रखे गए कपड़े और रेडीमेड के सभी सामान फर्नीचर जलकर राख हो गए। दुकान मालिक संजय कुमार ने बताया कि आग की लपट के कारण ऊपरी तल्ले पर आवासीय मकान में भी काफी नुकसान हुआ है।

आग की तेज लपटें घर में रखे गए एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह रेस्क्यू करके मकान के ऊपरी तल्ले पर रह रहे लोगों को बाहर निकाला। आग के कारण नाडोल बाजार में रविवार को घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा।

मसौढ़ी थाना प्रभारी ने बातचीत के क्रम में बताया कि संजय कुमार के दुकान में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग की तेज लपटें के कारण घर में रखी गई एक गैस सिलेंडर और घर के सभी सामान जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि अगलगी से लगभग एक करोड़ की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.