Breaking News

‘लू’ पर मौसम विभाग का 10 प्वाइंट में अलर्ट, मिर्गी, गुर्दा और लीवर के मरीजों को मौ’त तक का ख’तरा

प्रचंड गर्मी अब जान पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए मिर्गी, गुर्दा और लीवर के मरीजों को अलर्ट किया है। ऐसे मरीज जिन्हें पानी या तरल पदार्थों की मनाही है, ऐसे मरीजों के लिए मौसम को जानलेवा बताया जा रहा है। उन्हें पानी की मात्रा बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए सावधान रहने को कहा है। विभाग का कहना है कि अगर आप सामान्य हैं और प्यास नहीं भी लगी है तो पानी पीते रहें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से खतरा थोड़ा कम हो जाएगा।

यह भी कहा गया है कि बुजर्गों, बच्चों, बीमार या अधिक वजन वाले लोगों को इस मौसम में काफी खतरा है। स्कूली बच्चे, महिलाएं, श्रमिक के साथ कामकाजी लोगों को विभाग ने अलर्ट किया है। प्राथमिक चिकित्सा किट और ORS (ओरल रिहायड्रेशन सॉल्यूशन) हमेशा घर में रखें। सीधी धूप से बचने के लिए पूरी तरह से सचेत रहें।

10 प्वाइंट में जानें खाने-पीने से लेकर क्या-क्या है जरूरी

  • खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ORS. लस्सी, तोरनी (चावल का पानी), नींबू का पानी, छाछ, नारियल पानी से घर पर बनाए गए पेय का उपयोग करें।
  • हल्के रंग के हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। यदि बाहर हों तो सिर ढंकने के लिए कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें|
  • नमक और जीरा के साथ प्याज का सलाद और कच्चे आम जैसे उपचार लू लगने से बचा सकते है।
  • पंखे, गीले कपड़ों का इस्तेमाल करें और ठंडे पानी से स्नान करें।
  • सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग का उपयोग करें, यह ग्लोबल वार्मिंग और गर्मी को कम करने में मदद करेगा।
  • सूखे पत्ते, कृषि अवशेष और कचरा न जलाएं |
  • जल निकायों का संरक्षण एवं वर्षा जल संरक्षण पर अमल करें| उर्जा कार्यक्षम उपकरणों, स्वच्छ ईधन और उर्जा के वैकल्पिक स्रोत का उपयोग करें |
  • चक्कर या बीमारी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। आप छतों पर घास के ढेर या वनस्पति भी उगा सकते हैं।
  • घर को ठंडा रखें, रात में गहरे रंग के परदे, टिंटेड ग्लास/शटर या सनशेड और खिड़कियों का उपयोग करें। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करें।
  • बाहर की गर्मी को प्रतिबंधित करने के लिए एल्यूमीनियम पन्नी से ढके कार्डबोर्ड जैसे अस्थायी विंडो रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें।

लू लगने पर क्या करें

मौसम विभाग का कहना है कि लू लगने पर पीड़ित के सर पर पानी डालें व गीले कपड़े का उपयोग करें। ऐसे व्यक्ति के शरीर को रिहाइड्रेट करने के लिए ORS और नींबू शरबत उपयोग करें। व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं। यदि गर्मियों में लगातार शरीर के उच्च तापमान का अनुभव, सिरदर्द, चक्कर आना, कमज़ोरी, मिचली या भटकाव का महसूस होने पर एम्बुलेंस बुलाएं और हॉस्पिटल जाएं। दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच धूप में जाने से बचें। नंगे पांव बाहर न जाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.