Breaking News

मुजफ्फरपुर : दहेज नहीं पत्नी और बच्चों को घर से निकाला, दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करता था पति

मुजफ्फरपुर जिले में 4 बच्चो की मां व उनके पिता के साथ जमकर मारपीट की गई। उसका सारा सामान एक ऑटो में लादकर बच्चो के साथ धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना में पीड़िता के पिता का सिर भी फोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वही, पीड़ित महिला अपने बच्चों को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है।

मामले को लेकर पीड़िता रविवार को सदर थाने पहुंची। वहां उन्होंने सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र से न्याय की गुहार लगाई। उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम कंचन कुमारी है। उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व कांटी थाना क्षेत्र के मलंग स्थान के समीप हुई थी। उसके 4 बच्चे है। 3 बेटी व एक बेटा है।

उसने आरोप लगाया कि दहेज में रुपये नही मिलने को लेकर पति प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। उसने बताया कि उसका पति ने जब मारपीट की तो उसने मायके वालों की जानकारी दिया। इस पर उसके पिता व बहन ससुराल पहुंची। लेकिन, आरोपी पति ने उनके साथ भी मारपीट किया। लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फुट गया। बताया कि बच्चों के साथ सारा सामान एक ऑटो पर लाद दिया। फिर, धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। काफी मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माना। वह उसे रखना नहीं चाहता है। वे कहा जाएंगी। इधर, सदर पुलिस ने मामले की जानकारी कांटी पुलिस को दिया है। साथ ही पीड़िता को कांटी थाने जाकर आवेदन सौपने का कहा गया है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.