Breaking News

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण पर ट्विटर वार, शहरवासियों ने परिवहन मंत्री को ट्वीट कर जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर में शहर से लेकर हाइवे तक अतिक्रमणकारियों की जद में है। NH-28 पर तो अवैध रूप से ट्रक ने कब्जा कर लिया। NH के दोनों तरफ सर्विस लेन पर ट्रकों की लाइन लगी है। इस कारण अक्सर सड़क हादसे होते हैं। स्थानीय लोग कई बार आवाज उठाते हैं, प्रदर्शन करते हैं। पर प्रशासन के कानों तक उनकी बात नहीं पहुंचती है। अब शहरवासियों ने ट्विटर के सहारा लिया है। परिवहन मंत्री, PMO, CM नीतीश कुमार और NHAI को टैग करते हुए ट्वीट करना शुरू कर दिया है। अंशुल, शुभम और अरमान समेत कई लोगों ने ट्विटर पर अतिक्रमण के खिलाफ जंग छेड़ रखा है। वे लोग जिम्मेदारों को तस्वीर दिखाकर अवगत करा रहे हैं कि ये हमारा शहर मुजफ्फरपुर है। जिसपर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो चुका है। इससे निजात दिलाया जाए। क्योंकि हमारे यहां की प्रशासन या पुलिस तो सुनती नहीं। अब आपलोग ही कुछ कीजिये। यहां की पुलिस प्रशासन बौना साबित हो रही है।

चांदनी चौक से दिघरा तक कब्जा

NH-28 पर चांदनी चौक से लेकर दिघरा तक ट्रक की लंबी लाइन दोनो तरफ लगी रहती है। हाल में भी दिघरा में एक बाइक सवार महिला की मौत इसी कारण से हुई थी। स्थानीय लोग वर्षों से दिघरा में दोनो सर्विस लेन को खाली करवाने को लेकर आवाज उठाते रहते हैं। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। यहां पर तेल कम्पनियों की ट्रक हमेशा खड़ा रहता है।

अभियान चला पर समाधान नहीं

DTO, जिला प्रशासन द्वारा कई बार अभियान चलाकर ट्रक पर कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। चालान भी काटा गया। सर्विस लेन को खाली करवाया गया। ट्रक मालिकों को चेतावनी दी गयी की आगे से ऐसा नहीं करें। अन्यथा FIR दर्ज की जाएगी। पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां अक्सर उस तरफ से गुजरती है। लेकिन, संज्ञान नहीं लिया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.