Breaking News

कलमबाग कल्वर्ट का नए सिरे से होगा निर्माण, 36 फीट चौड़ा होगा कलमबाग का नया कल्वर्ट

कलमबाग कल्वर्ट का नए सिरे से निर्माण और उसके चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को पुराने कल्वर्ट को तोड़ दिया गया। 22 फीट की जगह 36 फीट का नया कल्वर्ट बनेगा। इससे नाले के पानी की निकासी तेजी से हो सकेगी। वहीं, ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी। कल्वर्ट को तोड़ने के बाद दोनों तरफ बैरियर लगा कर बंद कर दिया गया है। मापी में अतिक्रमण पाए जाने पर दो दुकानदारों की सीढ़ी को तोड़ दिया गया। एक दुकान की दीवार भी तोड़ी गई। मोतीझील फ्लाई ओवर से कल्वर्ट तक नापी की गई। मापी के बाद 8-10 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। फ्लाईओवर की रेंज में हुए सभी अतिक्रमण को नगर निगम तोड़ेगा। गाद निकालने के बाद कल्वर्ट बनाने का काम शुरू होगा।

परेशानी – ट्रैफिक बंद रहने से कलमबाग चौक व मोतीझील फ्लाईओवर से लौटना पड़ा

कल्वर्ट तोड़ने को लेकर निगम प्रशासन की ओर से शनिवार से 15 दिनों के लिए कलमबाग चौक से मोतीझील फ्लाईओवर के बीच ट्रैफिक को बंद कर दिया गया। जिससे दिन भर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कलमबाग चौक पर किसी तरह का कल्वर्ट तोड़े जाने की सूचना नहीं रहने से लोगों को यहां पहुंचने के बाद लौटना पड़ रहा था। वैकल्पिक रास्ता ठाकुर नर्सिंग होम के निकट गली से आने-जाने का है। लेकिन, ठाकुर नर्सिंग होम के पास गली में पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। गली में ऑटो घुसा देने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.