Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दाे और काउंटर बढ़ेंगे, कल से फिर शुरू होगा कोरोना जांच अभियान

काेरोना जांच का सैंपल लेने के लिए जंक्शन पर दाे और काउंटर बढ़ेंगे। इसके अलावा इमलीचट्टी व बैरिया बस स्टैड में एक-एक जांच काउंटर खुलेगा। सदर अस्पताल में भी सैंपल लेने काे एक और नया काउंटर खाेला जाएगा। काेराेना की चाैथी लहर की कई राज्याें में आहट पर बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।/

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुजफ्फरपुर समेत सभी सिविल सर्जन काे काेराेना से बचाव के लिए 18 अप्रैल के पहले तक सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। उन्हाेंने पूर्व की तरह काेराेना जांच बढ़ाने, साेशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने और मास्क लगाने काे लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलाेक में प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. एसपी सिंह ने शनिवार काे अपने कक्ष में आपात बैठक की। काेराेना के नाेडल अधिकारी डाॅ. उपेंद्र चाैधरी व अन्य पदाधिकारियाें के साथ टेस्टिंग बढ़ाने व अन्य गाइडलाइन के अनुपालन काे लेकर विमर्श किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.