Breaking News

आंध्र प्रदेश बॉयलर ब्ला’स्ट में जान गंवाने वालों के परिवार की कहानी, परिजन बोले- अब कौन कराएगा बेटी की शादी

आंध्र प्रदेश की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 13 जख्मी हो गए। इसमें 4 मजदूर बिहार के नालंदा के रहने वाले थे। हादसे में 13 मजदूर घायल हुए, इनमें भी 7 बिहार के रहने वाले हैं। दैनिक भास्कर ने इस हादसे में जान गंवाने वाले चारों मजदूरों के परिवारों से बातचीत की। चारों परिवार इस घटना से हैरान है। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने पति और पिता। परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। चारों के गांव में गुरुवार को चूल्हे नहीं जले हैं। आइए जानते हैं चारों के परिवार का हाल…

बुझ गया दो घरों का इकलौता चिराग

मृतक सुभाष रविदास और कारु रविदास के चचेरा भाई संजीव रविदास ने बताया कि 10 दिन पहले ही गांव से उनके दो चचेरे भाई और अन्य लोग केमिकल फैक्ट्री में काम करने के लिए आंध्र प्रदेश गए थे। दोनों करीब 2011 से ही आंध्र प्रदेश में केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे। होली की छुट्टी पर घर आए थे और 10 दिन पूर्व ही फिर से काम पर लौटे थे। किसे पता था कि दोनों की अर्थी ही लौट कर आए। दोनों अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे।

घर के बाहर लगी भीड़।

घर के बाहर लगी भीड़।

सुभाष रविदास अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़कर चला गया। वहीं, कारु रविदास के जाने के बाद एक बेटी और दो बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। सुभाष रविदास और कारु रविदास की बेटियां अब बड़ी हो गई है, जो शादी के लायक है। अब ऐसे में परिवार को यह भी चिंता सता रही है कि अब उनकी बेटियों की शादी कैसे होगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

5 माह पूर्व रोजी रोटी कमाने आंध्र प्रदेश

हरनौत प्रखंड के रामसंग डीहरा गांव निवासी मनोज मोची और बसनीमा गांव निवासी अवधेश रविदास की भी इस घटना में मौत हो गई है। अहले सुबह घर वालों को जब मौत की खबर मिली तो गांव में चीख पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन की मार झेलने के बाद करीब पांच माह पूर्व रोजी रोटी कमाने के लिए मनोज मोची और अवधेश रविदास आंध्र प्रदेश गए थे।

घर का चिराग बुझ गया।

घर का चिराग बुझ गया।

मजदूर मनोज मोची अपने पीछे एक बेटी, जबकि अवधेश 1 पुत्र और 2 पुत्री को छोड़कर चले गए। पत्नी और बच्चों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। आसपास के घरों में सुबह से चूल्हे नहीं जले। मामले पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि राज्य सरकार शवों को लाने की तैयारी में जुट गई है। मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद की जाएगी।

आंध्र प्रदेश के CM वायएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजन को 25 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 5 लाख और मामूली घायल लोगों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.