Breaking News

बिहार में भी’षण गर्मी से लोग बेहाल, CM नीतीश ने जताई चिंता, जानें..

बिहार में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. भीषण गर्मी की वजह से जनजीवन बुरी तरह से बाधित हो चुकी है. राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाके में हीट वेव के हालात हैं. सुबह से ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों के लिए मुसीबत बने रहे हैं. मौसम विभाग ने भी 11 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भीषण गर्मी पर चिंता जताई है. सीएम ने लोगों को सतर्क किया है.

भीषण गर्मी में सूरज अपना रौद्र रुप दिखा रहा है. जिससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. दोपहर तक तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार गर्मी का कहर पहले से ज्यादा है इसलिए सभी को सावधान रहना चाहिए. सीएम ने कहा कि इस बार गर्मी का कहर पहले के वर्षों की तुलना में ज्यादा है. हम सभी इसका अनुभव कर रहे हैं. सभी को सावधान रहना चाहिए. डॉक्टर और प्रशासन तैयार हैं और लोगों को सूचित किया जा रहा है.

बिहार के 11 जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद, गया,बक्सर, नालंदा, पटना, शेखपुरा,अरावल, नवादा और भोजपुर जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने घर से न निकलने की सलाह दी है. खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है. भीषण गर्मी की वजह से शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

शाम को सूरज ढलने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलती है. वहीं बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में घर से निकलते समय सिर को सूती कपड़े से ढककर ही घर निकलें और पानी पीते रहें जिससे तपती दोपहर में गर्मी से राहत मिल सके. गर्मी बढ़ने के साथ पटना में नारियल पानी, सत्तू, बेल की शर्बत, गन्ने के जूस की डिमांड बढ़ गयी है. वहीं गर्मी में डॉक्टर तरल पेय पदार्थ के सेवन की सलाह दे रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.