Breaking News

शुरू हुए रणबीर-आलिया के सात फेरे, सैफ-करीना और करण जौहर समेत कई मेहमान पहुंचे…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर की बारात वास्तु अपार्टमेंट से निकलकर वास्तु में ही पहुंची। वह इसलिए कि उसी अपार्टमेंट में आलिया और रणबीर दोनों के अपने-अपने घर हैं। इससे पहले खबर आई थी कि बारात ‘कृष्णा राज’ बंगले से होकर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचेगी।

लाइव अपडेट्स…

  • ‘वास्तु अपार्टमेंट’ के 11वें फ्लोर पर रणबीर-आलिया की शादी की रस्में चल रही हैं। इसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आलिया और 7वें फ्लोर पर रणबीर रहते हैं।
  • रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90-110 करोड़ रुपए में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचे गए हैं।
  • दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल मेन्यू रखा गया है। आलिया के लिए वीगन बर्गर और रणबीर के लिए सुशी काउंटर लगवाया जाएगा।
  • दिल्ली के शेफ शादी के लिए खास चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिश बना रहे हैं।
  • लगभग 2 बजे के बाद शादी के लिए मेहमानों के ‘वास्तु अपार्टमेंट’ आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
  • आज शाम 7 बजे कपल मीडिया के सामने हाजिर होगा। शादी के बाद आलिया-रणबीर सामने आकर पैपराजी को फोटोज के लिए पोज देंगे।
  • दोनों परिवारों से कुल 40 से 50 लोग शादी में शिरकत कर रहे हैं।
  • 16 तारीख यानी परसों ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
  • आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे।
  • रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचीं।
  • अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणबीर-आलिया को दी बधाई।
  • रणबीर के अंकल रणधीर कपूर शादी में शामिल होंगे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.