वाराणसी में गुरुवार को भी’षण वि’स्फोट से चार लोगों की ‘मौ’त हो गई। म’रने वालों में पिता-पुत्र शामिल हैं। दोनों बिहार के अररिया के रहने वाले थे। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृ’तकों के परिवार को चार-चार लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।
घ’टना भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा के अशफाक नगर में घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से हुई। बंद कमरे में चारों जिंदा ही झुल’सकर ‘मर गए।
पिता आरिफ अहमद और पुत्र मोहम्मद शाबान साड़ी की पैकेजिंग का काम करते थे। यहां किराए का कमरा लेकर साड़ियों की पैकेजिंग करते थे। गुरुवार दोपहर भी साड़ी की पैकेजिंग कर रहे थे।
कमरे में दो दरवाजे थे दोनों दरवाजे बंद थे। एक दरवाजे के पास शार्ट सर्किट से आग लगी। आग साड़ियों के गट्ठर तक जा पहुंची और कुछ ही मिनटों में आग धधक उठी। दूसरा दरवाजा भी खोलने का मौका नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक चारों की मौत हो गई थी।
घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा निधि से सभी मृ’तकों के परिजनों को 4-4 लाख राहत राशि देने का निर्देश दिया है।



Comment here