Breaking News

सीवान में बैंक खुलते ही 26.40 लाख की डकै’ती, सुबह पौने 10 बजे दाखिल हुए 5 नकाबपोश बद’माश

हथियार से लैस बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 26.40 लाख रुपए की डकैती की है। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीवान एसपी मामले की जांच में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार 5 की संख्या में नकाबपोश बदमाश करीब पौने 10 बजे बैंक के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों पर बंदूक तान दी। कर्मचारियों को लॉकर खोलने के लिए कहा। बदमाशों ने कर्मचारियों से लॉकर की चाबी ली और उसे खोला। इसके बाद वो 26 लाख 40 हजार रुपए बैग में भरकर भाग निकले। इस संबंध में सीवान एसपी ने बताया कि सभी लुटेरे स्टूडेंट की तरह दिखाई देते थे। फिलहाल सीवान पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों की पहचान करने में लगी हुई है।

बैंक में क्षतिग्रस्त सामान को रखते बैंक कर्मी।

बैंक में क्षतिग्रस्त सामान को रखते बैंक कर्मी।

बता दे कि 5 की संख्या में बेखौफ लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में बैंक के अंदर दाखिल हुए। उसके बाद बैंक पहुंचे ग्राहकों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बैंक कर्मचारियों से लॉकर की चाबी लेकर उसमें रखे 26.40 लाख रुपए बैग में भरे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

बैंक पहुंचे पुलिस कर्मी।

बैंक पहुंचे पुलिस कर्मी।

लुटेरों ने टीमवर्क में काम किया। बैंक में लूट की घटना को वारदात देने पहुंचे पांच लुटेरों में से दो गेट के पास तो वही दो लॉकर खोल कर रुपए निकाल रहे थे। वहीं बाकी एक अपराधी हथियार का भय दिखाते हुए बैंक परिसर में महिलाओं और बैंक कर्मचारियों को डरा धमका रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.