सीतामढ़ी में सोनबरसा नेपाल जिला सर्लाही मंलगवा पुलिस ने अवैध रूप से धान के कन्टेनर में छुपा कर ला रहे 6 लाख रुपए नेपाली मूल्य के चीनी को ट्रक सहित जब्त किया है। जिला प्रहरी कार्यालय व सशस्त्र सीमा प्रहरी की संयुक्त टोली ने सर्लाही भंसार कार्यालय मलंगवा के चेकपोस्ट पर जांच के क्रम में पटना से आ रही दो कन्टेनर को जब्त कर दोनों चालकों को हिरासत में लेकर आवश्यक करवाई हेतु जिला प्रहरी कार्यालय में भेज दिया है।
भंसार कार्यालय प्रमुख मुरारी प्रसाद काफ्ले ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गाड़ी में धान के बिल पर चीनी लाया जा रहा हैं। धान पर लगने वाला शुल्क नाममात्र हैं। चीनी का भंसार शुल्क ज्यादा है, परंतु इस सीमा से इसकी इजाजत नहीं हैं। साथ ही सोनबरसा कस्टम में भी यह इजाजत नहीं हैं। कहीं न कंही इसमें सीमा पर तैनात एसएसबी व कस्टम विभाग की मिलीभगत हैं। उक्त दोनों गाड़ी से 100-100 बोरा चीनी व 10-10 टन धान बरामद हुई हैं। गाड़ी व सामान को जब्त कर जांच की जा रही हैं। साथ ही इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलग्न भंसार एजेंटों की डिटेल खंगाली जा रही है। संलग्न एजेंट की अनुज्ञप्ति रद्द की जाएगी।

जब्त ट्रक।
इधर सोनबरसा SSB के कम्पनी प्रभारी सहायक सेना नायक भरत कुमार ने बताया कि इसकी सूचना मिली है, लेकिन उन्होंने इस मामले से खुद को अनभिज्ञ बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उक्त चौकी पर रमनगरा कैम्प के जवानों की भी ड्यूटी रहती हैं। वही सोनबरसा कस्टम सुपरिटेंडेंट आलोक कुमार ने बताया कि हमें धान की कागजात मिली थी, जिसपर सीमा शुल्क लगाया गया हैं।
बता दें कि सोनबरसा हनुमान चौक पर एसएसबी जवान व कस्टम के जांच अधिकारी मुस्तैद रहते हैं। बावजूद सीमा पर अवैध तस्करी होती रहती है। यहां एसएसबी 51वीं बटालियन तैनात है, बावजूद इतनी बड़ी संख्या में धान के कन्टेनर में चोरी-छुपे चीनी का मिलना नेपाल के साथ-साथ भारत की सुरक्षा एजेंसी पर भी सवाल खड़े करती है। नाम न छापने के शर्त पर कस्टम में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि लगभग 100 गाड़ी का काम अवैध रूप से हो चुकी है।



Leave a Reply