मोतिहारी में पत्नी को लेकर स्कूल जा रहे शिक्षक को अप’राधियों ने गोली मार दी। घट’ना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मगनुआ पुल के पास की है। घट’ना के संबंध में बताया जा रहा है कि गायघाट चौक निवासी शिक्षक आनंद भारती अपनी पत्नी कुमकुम चौधरी को स्कूल छोड़कर अपने स्कूल जा रहे थे।
उन्होंने पत्नी को मध्य विद्यालय उज्जैन लोहियार छोड़ा। इसके बाद तुरकौलिया प्रखंड के माध्यमिक स्कूल जयसिंहपुर जाना था। तभी हरसिद्धि थाना के मगनुआ पुल के पास बाइक सवार अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे।
जैसे ही शिक्षक बाइक से पुल पर कर रहे थे, वैसे ही नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी। शिक्षक को तीन गोली लगी है। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़े। इसे देख अपराधी फरार हो गए। वहीं ग्रामीण उन्हें लेकर मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक गोली गर्दन में फंसी है। जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी की जा रही हैं।

घटना के कारण का नहीं चला पता
घटना के संबंध में घायल शिक्षक ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह हर दिन उसी रास्ते अपने स्कूल जाते थे। जैसे ही शिक्षकों को पता चला कि उसके साथी को गोली लगी है। वैसे ही हॉस्पिटल में शिक्षकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची हरसिद्धि पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हरसिद्धि पुलिस घटना की जांच में जुट गई। हालांकि, हरसिद्धि और तुरकौलिया का बॉडर होने के कारण दोनों थानाध्यक्षों में असमंजस की स्थिति है।



Leave a Reply