Breaking News

रामनवमी को लेकर बड़ा महावीर मंदिर में विशेष पूजा: मुंगेर में ध्वजारोहण के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

बड़ा महावीर मंदिर बेलन बाजार में महंत घनश्याम दास के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना रामलला की की जा रही है। रामनवमी को लेकर पूरा शहर धर्म ध्वजा से पटा हुआ है हिंदू सनातन धर्म के लोग अपने अपने घरों पर धर्म ध्वजा बांध दिए हैं । मंदिरों में रामलला के भजन लाउडस्पीकर से बज रहे हैं।

नवमी पूजा भी आज है इसको लेकर दुर्गा मंदिरों में भी सुबह से ही मां के भजन गीत बज रहे। पूरा भक्ति गीतों से गुंजायमान है ।आज दोपहर 12:00 बजे शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा सभी महावीर मंदिर एवं अन्य मंदिरों में लगाया जाएगा।

बोले बड़ा महावीर मंदिर के महंत

आज राम भगवान की जन्म हुआ था। सभी मंदिरों में राम भगवान की विशेष पूजा की जा रही है ।इस संबंध में बड़ा महावीर मंदिर बेलन बाजार के महंत घन श्याम दास ने बताया कि श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा अर्चना में भाग ले रहे हैं। दोपहर में धर्म ध्वजारोहण किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से प्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जिसे श्रद्धालु पाकर अपने घर ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलला आज ही के दिन सृष्टि में प्रकट हुए थे। इसलिए आज के दिन रामनवमी कहलाता है। आज सभी मंदिरों में राम की विशेष पूजा हो रही है।

बड़ा महावीर मंदिर की है विशेष महत्ता

मुंगेर जिले का बड़ा महावीर मंदिर श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है रामनवमी में यहां 50000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। इसलिए सुबह से ही श्रद्धालु रामनवमी के दिन पूजा पाठ के लिए पहुंच रहे हैं। लगभग सुबह 10:00 बजे तक 5000 से अधिक श्रद्धालु पूजा कर लिए हैं। महिला के लिए अलग पंक्ति बनाई गई है, तो पुरुषों के लिए अलग पंक्ति है। साथ ही मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण भी लगातार जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.