चैत्र रामनवमी के अवसर पर वैशाली जिले के हाजीपुर रामभद्र स्थित रामचौरा मंदिर में आज अहले सुबह से ही राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के पदचिन्ह का पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया है। यहां दर्जनों छोटी-बड़ी दुकानें सजी हुई है।
मेले में खासकर बेल,लाई,श्रृंगार की दुकानें सजी हुई है। यहां खरीदारी को लेकर भीड़ लगी हुई है। वहीं, मंदिर परिसर में लगने वाले इस मेले में बेल, लाई और लकड़ी के सामान की खूब बिक्री होती है। श्रद्धालु प्रसाद के रूप में बेल और लाई खरीदकर ले जाते है। धार्मिक मान्यता है कि जनकपुर जाते समय भगवान श्री राम यहां पधारे थे और यही मुंडन कराए थे। भगवान श्री राम को रुकने से पदचिन्ह आज भी मंदिर के गर्भगृह में है।

यहां दूरदराज से सैकड़ों श्रद्धालु पद चिन्ह का दर्शन, पूजा-अर्चना करते हैं। हर साल रामनवमी के मौके पर मेला का आयोजन किया जाता है,जहां भगवान श्रीराम के पदचिन्ह का श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है।यहां बारी संगत और छोटी संगत भी है जो प्राचीन काल मे कई संत प्रार्थना करने आते थे। यह मंदिर 45 मीटर ऊंचे स्थान पर मंदिर है। कल रामनवमी के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।
भजन कीर्तन को लेकर भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है। इस मौके पर शहर में भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वही रामनवमी को लेकर शहर के जगह जगह पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।



Leave a Reply