बिहार में दो साल बाद रामनवमी रविवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। पिछले दो सालों से कोरोना काल की वजह से कार्यक्रम इतने भव्य रूप से नहीं मनाया गया था। सुबह से पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही कतार में लग गए। देखते-देखते श्रद्धालुओं की कतार 3 किलोमीटर लंबी लग गई। यहां लाइन में लगे युवाओं ने कहा कि वे नौकरी की मन्नत लेकर आए हैं।
इसके अलावा खगड़िया और अररिया समेत कई जिलों में सुबह से ही मंदिरों भीड़ देखी जा रही है। भगवान हनुमान के दर्शन के लिए सभी कतारबद्ध होकर पंक्ति में खड़े हैं। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीवान के महराजगंज में 1100 से अधिक कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र 20 फीट ऊंटा राम मंदिर का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । रामनवमी को लेकर निकाले जा रहे हैं शोभायात्रा के आकर्षण में इस बार राम मंदिर का मॉडल तैयार किया गया है।

कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र 20 फीट ऊंटा राम मंदिर का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सीवान में कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा।

महावीर मंदिर पर ड्रोन से बरसाए गए फूल।
ऐसी है मंदिर में दर्शन की व्यवस्था
भगवान हनुमान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दो कतारें लगवाई गई हैं। एक लाइन में महिलाएं तो दूसरी लाइन में पुरुष हैं। मंदिर में प्रवेश करने के लिए एक ही द्वार बनाया गया है। जहां पहले कुछ महिलाओं को प्रवेश करवाया जाता है तो फिर कुछ पुरुषों को। फिर दर्शन करने के बाद मंदिर के पीछे के रास्ते से निकलने की सुविधा बनाई गई है।

इसके अलावा मंदिर के बाहर एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां से मंदिर प्रांगण के आसपास की विधि व्यवस्था भंग न हो उसकी नजर रखी जा रही हैं। वही मंदिर के ठीक बाहर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है, ताकि आगे किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जो तो वह उनका ख्याल रखा जा सकता है। राजधानी पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के परिसर में ड्रोन के माध्यम से पुष्प की वर्षा की जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ेगी।

कतार में खड़े श्रद्धालु।

दो साल बाद रामनवमी में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रामनवमी को लेकर पटना के अलग-अलग समितियों के द्वारा एक के बाद एक 45 झांकियां डाकबंगला पहुंचेंगी। पटना शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली मनमोहक और प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करने वाली प्रेरक झांकिया इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी।



Leave a Reply