Breaking News

मुजफ्फरपुर में दो भाइयों की डूबकर मौ’त, दोनों भाइयों को डूबता देख बेबस हो गया दोस्त

पीयर थाना के पियर चौर में पोखर में दो भाइयों डूबने से घर का चिराग उजर गया। वहीं, घर में मातम छा गया है। परिजन एवं स्थानीय लोग बताते हैं कि पूरे गांव में उन दोनों भाई जैसा कोई नहीं था। आसपास के लोग उनकी मिसाल देते थे, लेकिन किसे पता था कि जो एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते थे, वे दोनों एक साथ ही दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे। बताया गया कि रोहन एवं गौरव दोनों भाई काफी हंसमुख था। जब भी जाते साथ में ही जाते। दोनों भाई एक साथ ही जाता और रहता था। परिजन एवं पड़ोसी भी दोनों की जोड़ी को देखकर दंग रहते। रोहन कुमार 10वीं में पढ़ाई के लिए बीते दिनों ही पीयर सर्वोदय उच्च विद्यालय में नामांकन कराया था और छोटा भाई गौरव कुमार हाई स्कूल से सटे पीयर बेसिक स्कूल में 6वीं कक्षा का छात्र था।

दोनों भाई कहते थे कि दोनों भाई साथ-साथ स्कूल जाएंगे और आएंगे। इस लिहाज से दोनों ने पास के स्कूल में ही अपना नामांकन भी कराया था। बताया गया कि घर से करीब आधा किमी की दूरी पर रोहन व गौरव की पोखर में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई मक्का के खेत में मिट्टी चढ़ाने गया हुआ था, जहां से ग्रामीण अशोक पासवान के पुत्र पंकज कुमार के साथ तीनों शौच के क्रम में पास के पोखर में गया था। जहां दोनों का पैर फिसल गया। साथी किशोर पंकज कुमार ने बताया कि पहले गौरव डूबने लगा। जिसे बचाने के क्रम में रोहन भी डूब गया।

दोनों भाइयों के डूबने के दौरान साथी पंकज कुमार बचाने की हर कोशिश की, लेकिन वह दोस्त को बचा नहीं सका। चिकनी मिट्टी में पैर फिसलने की वजहों से दोनों डूब गया। डूबने की घटना के बाद साथी पंकज दौड़ता हुआ करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित उसके घर पहुंचा। वहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक घर एवं आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक दोनों भाई की डूबकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीण मछुआरों एवं गोताखोरों की मदद से पोखर से दोनों मृतक के शव को निकाला जा सका।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.