Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

नेपाल में निरहुआ और आम्रपाली ने की शादी!: दोनों भोजपुरी सितारों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया रील

भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने शादी कर ली है। आजकल भोजपुरी सिने प्रेमियों में इस बात को लेकर खूब चर्चा है। इसकी वजह है कि दोनों सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी डाला है। यही कारण है कि फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

दोनों ने दो दिन पहले अपने अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया था। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की नई फिल्म की शूटिंग नेपाल में चल रही है। यह वीडियो उसी फिल्म का है। सेट से बनाए इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने नए फिल्म का संकेत दिया है।

undefined - Dainik Bhaskar

वीडियो पर लाइक- कमेंट की बारिश

आम्रपाली ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, ‘ये वीडियो हमारी पहली नेपाली रील है।’ रील शेयर होते वीडियो पर फैंस के कमेंट की बरसात हो गई। फैंस लिख रहे हैं, ‘आप दोनों की जोड़ी ही नंबर वन जोड़ी है।’ उनके इस रील को 83 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 800 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।

बता दें, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों ने 25 फिल्मों में साथ में काम किया हैं। आम्रपाली की पहली भोजपुरी फिल्म भी निरहुआ के साथ ही आई थी। 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में दोनों पहली बार पर्दे पर दिखे। इसके बाद दोनों लगातार कई फिल्मों में काम किया। फिल्म के साथ-साथ दोनों ने कई म्यूजिक एलबम में भी काम किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.