Breaking News

पटना की सड़कों पर निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानें…

कोरोना का खतरा कम होने के बाद लगभग दो साल बाद पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी (Ram Navami In Patna) धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस वर्ष महावीर मंदिर में रामनवमी 10 अप्रैल 2022 (रविवार) को मनायी जाएगी. रामनवमी पर पटना की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. रामनवमी को लेकर पटना में आज से ट्रैफिक रूल्स में बदलाव किया गया है. 9 अप्रैल की सुबह 8 बजे से लेकर 10 अप्रैल की रात 11 बजे तक ट्रैफिक में बदलाव रहेगा. पटना जंक्शन को जाने वाली अधिकांश गाड़ियां बंद रहेगी. ऐसे में आज से अगले दो दिनों तक घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूल्स को जरुर जान ले.

आज रात 8 बजे के बाद पटना जंक्शन की तरफ नहीं जाएंगी गाड़ियां. वहीं डाक बंगला और आर ब्लॉक के साथ अन्य मार्गों के रूट में भी बदलाव किया गया है. बदले हुए ट्रैफिक रूल्स के अनुसार आकस्मिक सेवा की गाड़ियों को छोड़ कोई भी वाहन प्रतिबंधित मार्ग से नहीं जाएगी. डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. मात्र निजी वाहन डाकबंगला से भट्टाचार्या, गांधी मैदान की तरफ जा सकेंगी. पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों को करबिगहिया की तरफ से जाना होगा. वहीं वीरचंद पटेल पथ से अदालतगंज की तरफ जाने पर रोक रहेगी. डाकबंगला से गांधी मैदान-भटाचार्य रोड वाहन जा सकेंगे. इस दौरान यात्रियों को अगर पटना जंक्शन की ओर जाना हो तो वे कोतवाली थाना से बुद्धमार्ग होते हुए आर.ओ.बी उपर से करबिगहिया की तरफ पटना जंक्शन तक जा सकेंगे.https://www.youtube.com/embed/gB7oxhlzR0c?feature=oembed

प्रसाद लेकर जाने वालों के लिए यह व्यवस्था

प्रसाद लेकर महावीर मंदिर जाने वाले दर्शनार्थी वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट यानि की आर ब्लॉक के निकट से प्रवेश कर पंक्तिबद्ध होकर वीर कुंवर सिंह पार्क, जी.पी.ओ गोलम्बर होते हुए महावीर मंदिर तक जाएंगे. वहीं दर्शन के बाद डाकबंगला रोड की तरफ से निकलेंगे. जो दर्शनार्थी प्रसाद लेकर महावीर मंदिर जाएंगे उनके वाहनों की व्यवस्था वीरचन्द पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल, पटना के मैदान और पथ परिवहन निगम कार्यालय के परिसर में होगा.

बिना प्रसाद वालों के लिए यह व्यवस्था

बिना प्रसाद लेकर आने वाले वैसे दर्शनार्थी जो महावीर मंदिर मात्र दर्शन करने के लिए आते हैं, उनके वाहन बुद्धा स्मृति पार्क स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ी होंगी. महावीर मंदिर के निकट एवं पटना जंक्शन गोलम्बर के पूरब वीना सिनेमा रोड से ऑटो व अन्य व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा.

बता दें कि रविवार यानि 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन राम जन्म के समय यानी मध्याह्न 12 बजे महावीर मंदिर के ऊपर तीन ड्रोन फूलों की वर्षा करेंगे. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि दोपहर 11.50 से 12.20 तक महावीर मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव होता है. इस अवधि में तीन ड्रोन से फूलों की वर्षा होगी. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि बिहार के इतिहास में पहली बार मंदिर के किसी आयोजन में पुष्पवृष्टि होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.