Breaking News

पटना में बड़ा हा’दसा, गंगा नदी में पलटी नाव, तीन युवक लापता

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना से सटे मनेर में बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल गंगा नदी में नाव डूबने से इलाके में कोहराम मच गया है. नाव पर सवार तीन युवक लापता बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुट गई है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि नाव पर सवार तीनों युवक मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर खेती के लिए दियारा जा रहे थे. नाव पर और भी कई लोग सवार थे. इसी बीच अचानक नाव गंगा नदी में डूब गयी. नाव पर सवार तीन युवक लापता बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मनेर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी है.

इस घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मचारी गांव निवासी कौशल और अमित अपने एक अन्य साथी के साथ हर रोज की तरह गंगा नदी पार करने के लिए छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच तेज धारा होने के कारण बीच नदी में अचानक उनकी छोटी नाव पलट गई. नाव पलटने के बाद तीनों युवक डूबकर लापता हो गए हैं. हालांकि अब तक तीनों युवकों का शव बरामद नहीं हुआ है. वहीं तीनों युवकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बता दें कि बिहार के छपरा जिले में कल यानि शुक्रवार को पोखर में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी. मरने वालों में दो लड़की और एक लड़का है. यह घटना जिले के पानापुर थाना अंतर्गत चटियां गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के मुताबिक 4 बच्चे मवेशी चराने के बाद उसे पानी पिलाने पोखर में ले गए थे. इसी दौरान एक बच्ची डूबने लगी. उस बच्ची को बचाने में एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए. जिसमें दो बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने एक बच्ची को बचा लिया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.