Breaking News

RJD को लगा बड़ा झटका, जगदानंद सिंह के बेटे जेडीयू में होंगे शामिल, 12 अप्रैल को लेंगे सदस्यता

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे पुत्र अजीत सिंह जेडीयू में शामिल होंगे। 12 अप्रैल को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अजीत सिंह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकरअजीत सिंह जदयू में शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि जगदानंद सिंह के बड़े पुत्र सुधाकर सिंह राजद से विधायक हैं। 

जेडीयू में शामिल होने से पहले अजित सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि बचपन से ही वे नीतीश के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं। इसलिए बिना शर्त जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश से सीखने को उनको काफी कुछ मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.