शिवदाहा बरैल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अष्टयाम शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवदाहा के शिवदाहा बरैल स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते मुखिया गणेश ठाकुर ने बताया कि अष्टयाम संकीर्तन को लेकर स्थानीय समाज समेत लगभग आधा दर्जन कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन ग्रामीणों द्वारा आपसी अर्थदान के द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत जय सीताराम, सीताराम , सीताराम जय सीताराम की धुन से ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण भक्तिमय बना रहा । उन्होंने बताया कि अष्टयाम संकीर्तन को लेकर आयोजन समिति द्वारा 24 घंटे का संकल्प किया गया है। उन्होंने बताया कि अष्टयाम संकीर्तन को लेकर ग्रामीण युवाओं की भूमिका सराहनीय रहा।इस दौरान मौके पर पुजारी सचिन्द्र मिश्रा, निशांत मिश्रा, दिनेश मिश्रा, गोलु कुमार ,सुनिल मिश्रा,गोनु मिश्रा,शशि कुमार मिश्रा समेत दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।



Leave a Reply