Breaking News

बिहार : प्यार में नाकाम किशोरी समेत 6 सहेलियों ने ज’हर खाया

बिहार के औरंगाबाद में प्यार में नाकाम एक किशोरी और उसकी 5 सहेलियों ने जहर निगल लिया। तीन की मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी से भाई के साले ने शादी करने से मना कर दिया था। मरने वालों में दो लड़कियों की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। तीनों अलग-अलग परिवार की हैं।

घटना शुक्रवार रात जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव की है। तीन किशोरियों के मौत से पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद पुलिस।

अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद पुलिस।

गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, शुरू की जांच

बघौरा पंचायत के मुखिया अनुज सिंह ने बताया कि गांव की किशोरी अपने प्रेमी से मिलने गुरारू गई थी। उसके साथ बहन और 4 किशोरियां भी गई थीं। प्रेमी और इन लोगों के बीच कुछ बात हुई। गांव लौटने के बाद सभी ने जहर खा लिया। सभी को इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाई के साले से प्यार था

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छह में से एक किशोरी का प्रेम-प्रसंग भाई के साले से चल रहा था। वह गुरूआ का रहने वाला है। उसका नाम बिट्‌टू है। किशोरी प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया था। प्रेमी ने इससे साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सभी सहेलियां घर से निकली और जहर खा लिया, जिससे तीन की मौत हो गई।

शव के पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल पहुंची पुलिस।

शव के पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल पहुंची पुलिस।

परिवार ने कुछ भी बताने से मना किया

इधर, तीनों किशोरियों की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। मृत दो किशोरियों के पिता का कहना था कि उन्हें कुछ नहीं पता है। वे लोग काम पर निकल गए थे। सिर्फ इतना पता है कि बेटी ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.