नई दिल्ली. दुनिया में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उछाल मार रहा है. इसके नए वेरिएंट एक्सई के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1150 नए मामले दर्ज किए गए हैं. शुक्रवार की तुलना में ये नए मामले अधिक हैं. शुक्रवार को कोरोना के 1109 नए केस आए थे
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 83 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 5,21,656 हो गया है. वहीं कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 11365 है. देश में पिछले 24 घंटे में 1194 लोगों को कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है.




Comment here