Breaking News

बोचहां में खेला हो रहा है! बच्चों ने बताया- रात के अंधेरे में कैंडिडेट एक वोट का 500 रुपए पहुंचा रहे हैं

बोचहां के चुनाव में खेला शुरू हो गया है। कैंडिडेट वोटर्स को लुभाने के लिए जमकर पैसे लुटा रहे हैं। बोचहां विधानसभा क्षेत्र के पड़ने वाले गांव के बच्चों ने दैनिक भास्कर को ये राज बताया है। बच्चों ने बताया कि दिन में नहीं रात में पैसा बांटा जाता है। पापा-मम्मी को पैसा मिलता है। एक वोट के बदले में 500 रुपए मिलते हैं। बच्चों की बातों को दबी जुबां में गांव के बुजुर्ग भी स्वीकार कर रहे हैं। ऑफ कैमरा कई युवा भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उपचुनाव में धनबल का खेल चल रहा है। पैसे का लालच देकर वोट को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

हर गतिविधि पर बच्चे रख रहे हैं नज़र

चुनाव के दौरान हो रही गतिविधियों पर बच्चों की नजर बनी हुई है। कौन नेता किस पार्टी के हैं। उनके घर में आकर क्या कह रहे हैं, इसकी पूरी समझ 10 साल से ऊपर के बच्चों को है। झंडे के रंग से वे पार्टी को जान जा रहे हैं।

तेल महंगा हो गया इसीलिए लालटेन जीतेगा

बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि उनके यहां से लालटेन छाप का प्रत्याशी ही जीतेगा। कारण पूछने पर बच्चों ने कहा कि तेल महंगा हो गया है। इसीलिए लालटेन जीतेगा। मुस्कुराते हुए कई बच्चों ने कहा कि लालटेन में तेल जलाने का उपाय हो गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.