Breaking News

वैशाली में सुबोध राय के साथ तेजस्वी-चिराग भी ‘हारे’

तेजस्वी यादव के गढ़ वैशाली में उनके सहित चिराग पासवान की भी हार हो गई। वहां चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भूषण राय को उम्मीदवार बनाया था। वहां भूषण राय की जीत हुई और RJD के सुबोध राय चुनाव हार गए। भूषण राय ने 2460 वोट लाकर जीत हासिल की है। लोग कह रहे हैं कि चाचा ने भतीजे को धूल चटा दी। हालांकि हाजीपुर के सीए इंटर कॉलेज में चल रही मतों की गिनती के समय मतपत्र पर निशान को लेकर हंगामा भी हुआ। RJD उम्मीदवार सुबोध राय की ओर से शंभू शरण वहां मौजूद थे। उन्होंने काफी हंगामा किया लेकिन उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

विधान परिषद में बोलते हुए सुबोध राय का फाइल फोटो।

विधान परिषद में बोलते हुए सुबोध राय का फाइल फोटो।

चिराग ने फोन कर तेजस्वी को दिया था समर्थन का संदेश
यह वही वैशाली सीट है, जिसको लेकर चिराग पासवान ने वहां के एक कार्यकर्ता से फोन पर बात की थी। कहा था कि दिल्ली में रामविलास पासवान का घर गलत तरीके से खाली कराया गया और उनके सहित बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की फोटो के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। चिराग ने फोन पर चाचा पशुपति पारस को मजा चखाने को कहा था और तेजस्वी यादव को समर्थन देने का संदेश दिया था।

सुबोध राय को नीतीश ने समझाया था पूरक सवाल पूछने का तरीका
वैशाली से सुबोध राय सीटिंग MLC थे। कुछ माह पहले उनका टर्म खत्म हुआ था। विधान परिषद में काफी वोकल रहते थे। पूरक सवाल खूब पूछते थे। नीतीश कुमार ने उच्च सदन में इन्हें ही डांट पिलाते हुए पूरक सवाल पूछने का तरीका समझाया था। धन-बल से मजबूत होने के बावजूद सुबोध राय वहां से चुनाव हार गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.